{"_id":"6aef2b960c0e18602e0abd04","slug":"video-annual-feast-of-our-lady-of-graces-begins-in-sardhana-over-40000-devotees-visit-church-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सरधना में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक महोत्सव शुरू, पहले दिन पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सरधना में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक महोत्सव शुरू, पहले दिन पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु
सरधना के ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक महोत्सव शनिवार को शुरू हो गया। पहले दिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन किए। सुबह आठ और दस बजे हिंदी में पवित्र मिस्सा बलिदान आयोजित किया गया, जिसे मेरठ धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप भास्कर जेसुराज ने संपन्न कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, क्षमा, सेवा और विनम्रता के आदर्श अपनाने का संदेश दिया। दर्शन के लिए चर्च परिसर में लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाकर परिवार की सुख-समृद्धि, बीमारों के स्वास्थ्य लाभ और देश में शांति की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूरी होने पर पौधारोपण किया और दंडवत परिक्रमा कर अपनी आस्था प्रकट की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।