Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Angered by the lack of action, a young man tried to set himself on fire by sprinkling oil on himself in the police station.
{"_id":"6a283625691a3d12930e8e90","slug":"video-angered-by-the-lack-of-action-a-young-man-tried-to-set-himself-on-fire-by-sprinkling-oil-on-himself-in-the-police-station-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने थाने में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने थाने में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास
मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की डिफेंस कॉलोनी निवासी एक युवक ने उस पर हुए हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर सोमवार शाम थाने में हंगामा कर दिया। युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और समझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि देर रात कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध होकर वह मंगलवार की शाम हस्तिनापुर थाने पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने साथ तेल से भरी बोतल लेकर आया था। थाने में पहुंचते ही उसने कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया और अपने ऊपर तेल छिड़क लिया। इसके बाद उसने आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया और किसी तरह माचिस जलाने से पहले ही रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाया और उसकी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।