{"_id":"6ab134a0af5cfb8c670afeab","slug":"up-wife-strangled-to-death-in-lohiyanagar-incident-stemmed-from-suspicion-of-an-illicit-relationship-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, दूसरे युवक से अवैध संबंधों के शक में वारदात; गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ में गला घोंटकर पत्नी की हत्या, दूसरे युवक से अवैध संबंधों के शक में वारदात; गिरफ्तार किया
Mon, 21 Sep 2026 07:14 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 21 Sep 2026 07:14 PM IST
सार
Meerut News: चांद मोहम्मद की शादी छह साल पहले शाइस्ता से हुई थी। दोनों की एक बेटी है। चांद ने कहासुनी होने के बाद शाइस्ता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि चांद को शक था कि उसकी पत्नी के किसी युवक से संबंध हैं।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहल्लापुर में सोमवार को पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के शक में वारदात को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
चांद मोहम्मद पुत्र जमील अहमद मूलरूप से चमड़ा पैठ गली नंबर-23 जाकिर कॉलोनी का रहने वाला है और वर्तमान में फतेहल्लापुर में रह रहा था। उसकी शादी वर्ष 2020 में टाइल फैक्ट्री के पास फतेहल्लापुर निवासी नवाबुद्दीन की बेटी शाइस्ता से हुई थी। सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि चांद मोहम्मद ने शाइस्ता का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य सुरक्षित कराए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन