{"_id":"6ab12046b8e33cb968045c5b","slug":"meerut-woman-murdered-husband-allegedly-kills-wife-and-surrenders-at-police-station-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पत्नी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी पति; मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पत्नी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचा आरोपी पति; मायके वालों का हंगामा
Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Sep 2026 05:47 PM IST
सार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर में पति पर पत्नी की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी थाने पहुंचा। मायके पक्ष ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
मेरठ में महिला की हत्या, मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर निवासी मनीष पुत्र बाबू खालसा मोहल्ला पर अपनी पत्नी कविता की गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचा मायके पक्ष
घटना की सूचना मिलने पर कविता के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ हंगामा करते हुए विरोध जताया। मायके पक्ष के लोगों ने शव को मौके से नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन