Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
A Naib Subedar who was part of Operation Sindoor died of a heart attack; his last rites were performed with full military honors.
{"_id":"695bcd916ff55229f90fcc63","slug":"video-a-naib-subedar-who-was-part-of-operation-sindoor-died-of-a-heart-attack-his-last-rites-were-performed-with-full-military-honors-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे नायब सूबेदार का हार्ट अटैक से निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे नायब सूबेदार का हार्ट अटैक से निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मेरठ। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे मेरठ के तोफापुर गांव निवासी नायब सूबेदार अरुण यादव का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह राजस्थान के जोधपुर में 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात थे। सोमवार सुबह तोफापुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव तोफापुर निवासी नायब सूबेदार 43 वर्षीय अरुण यादव सन 2000 में सेना में भर्ती हुए थे। पिछले तीन सालों से वह राजस्थान के जोधपुर में 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात थे। अरुण 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे थी। उनकी ड्यूटी लोंगेवाला बोर्डर पर थी। परिजनों के अनुसार बीते 3 जनवरी को ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। सोमवार सुबह सैन्य अधिकारी उनके पार्थिव शरीर को गांव लेकर पहुंचे। परिजनों के फैसले के बाद उनके खेत में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम मवाना, नायब तहसीलदार, सीओ सदर देहात, इंचौली थाना पुलिस मौजूद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।