{"_id":"6aaadc2ce3adad63f70e6743","slug":"sumit-murder-case-sumit-fell-in-love-with-his-friend-s-widowed-sister-in-law-first-beaten-then-poisoned-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुमित हत्याकांड: दोस्त की विधवा भाभी से सुमित को हो गया प्यार, पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमित हत्याकांड: दोस्त की विधवा भाभी से सुमित को हो गया प्यार, पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला, दो गिरफ्तार
Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:43 PM IST
सार
Meerut News: चंदपुरा गांव निवासी ईश्वर सिंह का बेटा सुमित अपने दोस्त अरविंद की विधवा भाभी से मिलने आया था। अरविंद ने अपने भाई प्रिंस और दोस्त सुमित पुत्र बिजेंद्र के साथ मिलकर सुमित की हत्या कर दी। शव को बाइक पर घसीटते हुए ले गए और फेंक दिया।
विज्ञापन
सुमित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दोस्त की विधवा भाभी से मिलने पहुंचे खरखौदा स्थित चंदपुरा निवासी सुमित मावी (30) की उसके दोस्त अरविंद ने अपने भाई प्रिंस और साथी सुमित के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को बाइक पर लादकर धनतला के जंगल में नलकूप के पास फेंक दिया था। सोमवार सुबह शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच में पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही अरविंद और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी प्रिंस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चंदपुरा निवासी ईश्वर सिंह का बेटा सुमित मावी खेती-बाड़ी करने के साथ किराए पर ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जोताई करता था। शनिवार शाम वह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह धनतला क्षेत्र में खड़ंजे पर सुमित का शव पड़ा मिला। शव के पैरों पर रगड़ के निशान थे और कान व मुंह से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के भाई अंकित ने खरखौदा थाने पर गांव के ही अरविंद और सुमित पुत्र बिजेंद्र के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतक और अरविंद के बीच दोस्ती होने की जानकारी सामने आई। सुमित मावी का अरविंद के घर भी काफी आना-जाना था। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान सुमित की अरविंद की विधवा भाभी से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि कुछ दिन पहले अरविंद ने अपनी भाभी को सुमित से मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद परिवार के लोग सुमित पर नजर रखने लगे थे। इस मामले को लेकर परिवार की सामाजिक रूप से भी किरकिरी हो रही थी। सुमित मावी शनिवार को अरविंद के घर उसकी विधवा भाभी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान अरविंद ने अपने भाई प्रिंस और साथी सुमित पुत्र बिजेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जहर दे दिया। जहर के कारण उसकी मौत हो गई।
सीओ के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बाइक पर रखा और धनतला के जंगल में ले जाकर फेंक दिया। शव को ले जाते समय पैरों में रगड़ लगने से खरोंच के निशान भी आए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने अरविंद और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में शामिल तीसरे आरोपी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
ये भी देखें...
मेरठ: गैस लीक के 24 घंटे बाद भी ICU में लोग, काले हुए बर्तन, कपड़ों के रंग उड़े, सूख गए पेड़-पौधे
ये भी देखें...
मेरठ: गैस लीक के 24 घंटे बाद भी ICU में लोग, काले हुए बर्तन, कपड़ों के रंग उड़े, सूख गए पेड़-पौधे