फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: पुलिस के सामने ही मेरठ कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, खूब चले लात-घूंसे और बेल्ट, नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Sep 2026 08:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 16 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

सहारनपुर के छात्र आशु त्यागी और लवीश पक्ष के बीच मेरठ कॉलेज में जमकर मारपीट हुई। पुलिस छात्रों को रोकती रही, लेकिन वे आपस में मारपीट करते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। 

विज्ञापन
Meerut: Two student groups clashed at Meerut College right in front of the police; kicks, punches
मेरठ कॉलेज में मारपीट करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में बुधवार को एडमिशन लेने पहुंचे सहारनपुर के छात्र आशु त्यागी के साथ मारपीट को लेकर जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि लाइब्रेरी के अंदर पुलिस लाइन निवासी लवीश, उलखपुर निवासी हर्षित वर्मा, भावनपुर निवासी ऋषभ व परीक्षितगढ़ निवासी कार्तिक ने साथियों के साथ मिलकर छात्र पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने ही एक दूसरे को जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



 
Meerut: Two student groups clashed at Meerut College right in front of the police; kicks, punches
आपस में भिड़ते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर निवासी आशु त्यागी मेरठ कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अपने साथियों के साथ दाखिला लेने के लिए आया था। फार्म जमा करने के बाद वह लाइब्रेरी में चला गया था। वहीं आरोपी लविश अपने साथियों के साथ लाइब्रेरी में पहुंच गया। आरोपियों ने छात्र पर कमेंट करना शुरू कर दिया। आशु ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया तो मामला बढ़ गया। आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी।
 
Meerut: Two student groups clashed at Meerut College right in front of the police; kicks, punches
छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
छात्र को बचाने के लिए उसके दोस्त दक्ष चौधरी, कुशल, विजित, अभिनय व हिमांशु भी मौके पर आ गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसों व बेल्ट चलने लगे। मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं व अन्य छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Two student groups clashed at Meerut College right in front of the police; kicks, punches
आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मारपीट कर रहे छात्रों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पुलिस के सामने बेल्ट से हमला किया। पुलिस कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सीओ कैंट ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ छात्र पुलिस हिरासत में हैं। आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Meerut: Two student groups clashed at Meerut College right in front of the police; kicks, punches
आपस में उलझते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने भी नहीं रुके आरोपी
हंगामा बढ़ने पर दोनों पक्षों के छात्र मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कॉलेज परिसर में जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक छात्र को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जबकि हमलावर पुलिस की मौजूदगी में भी एक दूसरे पर बेल्ट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमलावरों में पुलिस का खौफ भी नहीं दिखाई दे रहा था। पुलिस हमलावरों के सामने बेबस नजर आई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed