{"_id":"68878fdeb8627e47ea05153c","slug":"video-10th-class-student-shahbaz-was-shot-in-bahchaula-village-accused-had-come-out-of-jail-some-time-ago-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बहचौला गांव में 10वीं के छात्र शाहबाज को गोली मारी, कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बहचौला गांव में 10वीं के छात्र शाहबाज को गोली मारी, कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी
मेरठ। एनएच 34 स्थित बहचौला गांव में सोमवार शाम साइकिल से चारा लेकर आ रहे 10वीं के छात्र को युवक ने गोली मार दी। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंचौली थाना क्षेत्र के बहचौला गांव निवासी फ़जरूदीन कसेरुखेड़ा में कैरमबोर्ड बनाने का काम करते हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 16 वर्षीय शाहबाज 10वीं का छात्र है। सोमवार शाम वह साइकिल से पशुओं का चारा लेकर आ रहा था। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव के ही रहने वाले शेलू ने तमंचे से शाहबाज की जांघ में गोली मार दी और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को गंगानगर क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल को आईसीयू में रखा गया है। सूचना पर इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी पहुंचे। शाहबाज तीन बहन भाइयों में सबसे बड़ा है। शाहबाज के परिजनों के अनुसार बहचौला निवासी 21 वर्षीय शेलू पिछले साल पबला गांव में एक दर्जन साथियों के साथ मारपीट करने और गोली चलाने के आरोप में जेल गया था। कुछ समय पहले ही जेल से छूटा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।