{"_id":"677bd2352c1db5d71a07b57b","slug":"gel-gas-ki-paep-liene-tuti-meerut-news-c-14-1-mrt1005-751212-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नगर निगम ने गैस की पाइपलाइन तोड़ी, 2 घंटे सैकड़ो घरों की आपूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नगर निगम ने गैस की पाइपलाइन तोड़ी, 2 घंटे सैकड़ो घरों की आपूर्ति रही प्रभावित
नगर निगम ने गैस की पाइपलाइन तोड़ी, 2 घंटे सैकड़ो घरों की आपूर्ति रही प्रभावित
मेरठ। रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के गली नंबर 6 के बाहर नगर निगम के कर्मचारियों ने खुदाई करते समय गैल गैस की पाइपलाइन तोड़ दी जिसके कारण क्षेत्र के सैकड़ो परिवारों की गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई। गैल गैस कंपनी के कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत करने के बाद गैस की पाइपलाइन को ठीक किया उसके बाद ही गैस आपूर्ति सुचारू हो पाई। रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी कृष्णा नगर डोरली अंसल टाउन रोशनी कुंज कॉलोनी और पल्लवपुरम आदि क्षेत्रों में गेल गैस की आपूर्ति होती है। सोमवार सुबह लगभग 11:00 बजे नगर निगम के कर्मचारी कृष्णा नगर में खुदाई कर रहे थे इस दौरान गैस की पाइपलाइन टूट गई और गैस आपूर्ति प्रभावित हो गई इन समस्त कॉलोनी में रहने वाले परिवारों में गैस की आपूर्ति प्रभावित होते ही हलचल मच गई। लोगों ने गेल गैस कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा तो पाइपलाइन टूटने की जानकारी मिल सकी। गेल गैस कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम आदि सड़क पर कार्य करने वाले सभी विभागों को पूर्व में पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है कि वह गैस की पाइपलाइन के ऊपर कार्य न करें इसके बावजूद भी नगर निगम के कर्मचारी आए दिन कहीं न कहीं गैस की पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कृष्णा नगर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पाइपलाइन को ठीक करने में कर्मचारियों को लगभग 2 घंटे मशक्कत करनी पड़ी इसके बाद क्षेत्र के परिवारों को गैस की आपूर्ति दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।