{"_id":"6a4e75a10baece63df0b3140","slug":"video-bjp-workers-protest-against-former-mla-shriram-sonkars-remarks-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन; VIDEO
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहे पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्रीराम सोनकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 6 जुलाई को एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम सोनकर से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटू प्रसाद ने आरोप लगाया कि स्वागत कार्यक्रम में श्रीराम सोनकर ने उन्हें "छोटी सोच का नेता" कहकर अपमानित किया। प्रसाद ने कहा कि वह 35 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की सेवा कर रहे हैं। सार्वजनिक मंच पर अपमानजनक शब्दों के प्रयोग से उनकी प्रतिष्ठा और कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक पूर्व विधायक माफी नहीं मांगते, विरोध जारी रहेगा। इस मामले को भाजपा के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन में सम्मान बनाए रखने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।