{"_id":"698ca15c32208d59230e700c","slug":"video-youth-was-attacked-with-intent-to-prevent-him-from-testifying-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गवाही से रोकने के लिए युवक पर जानलेवा हमला, थाने में घुसकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गवाही से रोकने के लिए युवक पर जानलेवा हमला, थाने में घुसकर बचाई जान
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक मुकदमे के गवाह पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अदालत में गवाही देने की रंजिश को लेकर जमानत पर छूटे आरोपी व उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। घायल गवाह किसी तरह जान बचाकर सीधे थाने में घुसा, जहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गांव भवनपुरा निवासी शांतनु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मुकदमे में गवाह है। इस मामले के आरोपी अभिषेक सिसौदिया की जमानत छह फरवरी को जिला जज न्यायालय मथुरा से मंजूर हुई थी। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने रंजिश मानते हुए नौ फरवरी की देर शाम दानघाटी मंदिर के पास उसे घेर लिया। पीड़ित के अनुसार अभिषेक सिसौदिया काले रंग की स्कॉर्पियो से अपने साथ दाऊ सिसौदिया, शिवा प्रजापति, आकाश, भानु ठाकुर, लव कौशिक व करीब सात अज्ञात लोगों को लेकर आया था। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और कहा कि हमारे खिलाफ गवाही देता है, आज इसे खत्म कर देंगे। शांतनु का कहना है कि हमलावर उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और सीधे थाना गोवर्धन पहुंचकर अंदर घुस गया, जिससे उसकी जान बच सकी। हमले में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का दावा है कि घटना की वीडियो फुटेज भी उसके पास मौजूद है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।