{"_id":"6930626d8d25ae1def0e07d5","slug":"video-vhp-and-bajrang-dal-shaurya-yatra-on-7-december-2025-12-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विहिप और बजरंग दल की शौर्य यात्रा 7 दिसंबर को, झांकियां भी होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: विहिप और बजरंग दल की शौर्य यात्रा 7 दिसंबर को, झांकियां भी होंगी शामिल
मथुरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल द्वारा 7 दिसंबर को नगर में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। मसानी स्थित एक मैरिज गार्डन में विहिप व बजरंगदल की प्रेसवार्ता में यह जानकारी विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने दी। बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे मसानी चौराहा स्थित वेद मंदिर से शौर्य यात्रा कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के संबोधन के बाद शुरू होगी। यह लाल दरवाजा, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होलीगेट और भरतपुर गेट होते हुए डीग गेट स्थित अंगूरी वाटिका पर समाप्त होगी। शौर्य यात्रा में हनुमान और श्रीरामजी की झांकियां, दो बैंड और 51 गदाधारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने विहिप के कुछ कार्यकर्ताओं को शांति भंग में पाबंद कर दिया है जो गलत है। इस मौके पर महानगर महामंत्री गोकुलेश गौतम, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, संयोजक वत्सल्य भाटिया, शानू शर्मा, डाॅ. नितिन चौधरी और कांतानाथ आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।