{"_id":"6aed7c808de575ab7f064b40","slug":"mathura-markets-buzz-with-festive-shopping-ahead-of-diwali-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली बाजार: मथुरा में छाई रौनक, जमकर बिक रहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां; जानें क्या है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली बाजार: मथुरा में छाई रौनक, जमकर बिक रहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां; जानें क्या है कीमत
Fri, 06 Nov 2026 12:36 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:36 PM IST
सार
दिवाली पहले मथुरा के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीयों और सजावटी सामान की मांग बढ़ी है। मूर्तियां 100 से 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
दिवाली बाजार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में दिवाली को लेकर बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। घरों को सजाने और पूजन की तैयारियों के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीपक और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इससे दुकानदारों में भी उत्साह है।
शहर के होलीगेट, चौक बाजार, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार और कृष्णानगर में दीपावली की रौनक दिखाई देने लगी है। बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की आकर्षक मूर्तियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, मूर्तियां 100 से 1000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
मिट्टी के सजावटी दीपक और रंग-बिरंगे दीयों की भी खूब मांग है। बाजार में पारंपरिक दीयों के साथ सजावटी दीपक भी उपलब्ध हैं। घरों को आकर्षक बनाने के लिए लोग विभिन्न तरह के सजावटी सामान खरीद रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होगी। त्योहार के चलते बाजारों में रौनक बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।