Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints and religious leaders come out in support of Dhirendra Krishna Shastri

यूपी: धीरेंद्र शास्त्री के बयान के समर्थन में उतरे वृंदावन के संत, बोले- दुर्भावना नहीं तो विवाद कैसा?

Fri, 06 Nov 2026 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

वृंदावन के श्रीराधाकांत मंदिर में आयोजित सभा में संतों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बयान को उसके आध्यात्मिक भाव और ब्रज की रसिक परंपरा के संदर्भ में समझना चाहिए, न कि विवाद का विषय बनाना चाहिए।
 

विज्ञापन
Saints and religious leaders come out in support of Dhirendra Krishna Shastri
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार


विज्ञापन
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान के समर्थन में संत एवं धर्माचार्यों ने श्रीराधाकांत मंदिर में सभा आयोजित की। ब्रज तीर्थ देवालय न्यास एवं धर्म रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सभा में संतों ने एक स्वर में कहा कि किसी भक्त द्वारा अपने आराध्य के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करना अपमान नहीं माना जाना चाहिये।

सभा की अध्यक्षता कर रहे महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि संतों ने भगवान को अनेक आत्मीय संबोधनों से पुकारा है। जब तक किसी कथन के पीछे दुर्भावना न हो, तब तक उसे अनावश्यक विवाद का विषय बनाने के बजाय उसके आध्यात्मिक भाव को समझना चाहिए। भागवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि भगवान के अलौकिक स्वरूप का वर्णन भक्त कवियों, रसिक संतों और आचार्यों द्वारा सदियों से किया जाता रहा है। ऐसे में किसी भक्त द्वारा अपने आराध्य के स्वरूप का भावपूर्ण वर्णन करना अपमान नहीं माना जाना चाहिये।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद वृंदावन के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का त्रिभंगी स्वरूप पूजनीय है। रसिक संतों ने ठाकुरजी की बांकी चितवन, बांकी अदा और त्रिभंगी मुद्रा का बड़े प्रेम से वर्णन किया है। धीरेंद्र शास्त्री के कथन को इसी भक्ति परंपरा के संदर्भ में समझना चाहिए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन धर्म और हिंदू समाज को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके कथन को उसके भाव और संदर्भ से अलग करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के महामंत्री आरके पांडेय ने कहा कि श्रीबांकेबिहारी का अर्थ ही उनके अनुपम, मनमोहक और त्रिभंगी स्वरूप से जुड़ा हुआ है। धीरेंद्र शास्त्री के बयान को ब्रज की इसी रसिक परंपरा के आलोक में समझने की आवश्यकता है।


सभा में ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी, स्वामी देवानंद परमहंस, ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी, रोहित रिछारिया, विनय त्रिपाठी, आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, पंकज चतुर्वेदी, महंत सुंदर दास महाराज, महंत देवानंद परमहंस, महंत दशरथ दास, स्वामी अतुल कृष्ण दास, स्वामी रामदास महाराज, सुमित गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed