{"_id":"6a899c7215717a267f075abd","slug":"video-uproar-over-sanitation-worker-death-in-mathura-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में सफाईकर्मी की माैत पर फूटा आक्रोश, भीड़ ने शव रखकर लगाया जाम; पांच घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में सफाईकर्मी की माैत पर फूटा आक्रोश, भीड़ ने शव रखकर लगाया जाम; पांच घंटे तक हंगामा
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश की मौत के बाद मामला गरमा गया। हादसे के बाद परिजनों ने भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जयगुरुदेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और साथी सफाई कर्मचारी नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद शव को भरतपुर गेट चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया गया। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सफाईकर्मी और परिजन रोड पर शव रखकर हंगामा और मुआवजा की मांग करते रहे। इस बीच अधिकारियों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। पांच घंटे में चार वार्ता के बाद 5:30 बजे परिजन शव लेकर घर के लिए निकले। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामा के दौरान चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।