Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Two snakes were found sitting in a car, one ran away, the other hid in the dashboard, forest workers rescued them by getting the dashboard opened by mechanics.
{"_id":"6ae9962d0f15ffecd208bb91","slug":"video-two-snakes-were-found-sitting-in-a-car-one-ran-away-the-other-hid-in-the-dashboard-forest-workers-rescued-them-by-getting-the-dashboard-opened-by-mechanics-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार में बैठे मिले दो सांप, एक भागा, दूसरा डैशबोर्ड में छिपा, मैकेनिकों से डैशबोर्ड खुलवाकर वन्यकर्मियों ने किया रेस्क्यू।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार में बैठे मिले दो सांप, एक भागा, दूसरा डैशबोर्ड में छिपा, मैकेनिकों से डैशबोर्ड खुलवाकर वन्यकर्मियों ने किया रेस्क्यू।
मथुरा। कार का दरवाजा खोला तो आगे की सीटों पर एक साथ दो सांप बैठे नजर आए। नजारा देखकर कार मालिक के होश उड़ गए। एक सांप निकलकर पार्क में ओझल हो गया, वहीं दूसरा डैशबोर्ड में जा छिपा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने डैशबोर्ड खुलवाकर एक सांप को रेस्क्यू किया है।
शहर की पुष्पांजलि कॉलोनी के पास बल्लभ कुंज कॉलोनी में केदार सिंह की कार पार्क के पास खड़ी हुई थी। इसी दौरान कार में बने किसी सुराख के रास्ते से दो सांप कार के अंदर घुस गए। जब कुछ देर बाद कार मालिक पहुंचे और उन्होंने जैसे ही खिड़की खोली तो आगे की सीटों पर दोनों सांप दिखाई दिए। खिड़की खुलते ही एक सांप कार से निकलकर पास के पार्क में भागकर ओझल हो गया, जबकि दूसरा कार के डैशबोर्ड में घुस गया। इससे कालोनी में सनसनी फैल गई। कार मालिक केदार सिंह ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा पदम सिंह राजू मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले नजदीक से कार मैकेनिक बुलवाए। मैकेनिकों ने कार का डैशबोर्ड खोला तो सांप उसके अंदर लिपटा मिला। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया और सांप को यमुना किनारे जंगलों में छोड़ दिया। वन्यकर्मी पदम सिंह राजू ने बताया कि पकड़ा गया सांप रैट स्नेक प्रजाति का है। वहीं दूसरा सांप भी बताए गए लक्षणों के अनुसार रेट स्नेक प्रजाति का ही हैं। ये कम जहरीले और बेहद फुर्तीले होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।