{"_id":"68751a4070c4f1d4fb01eb80","slug":"video-tight-security-arrangements-during-kanwar-yatra-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भोले का जलाभिषेक, 85 सीसीटीवी कैमरे लगाए; 16 पीआरवी कर रहीं पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भोले का जलाभिषेक, 85 सीसीटीवी कैमरे लगाए; 16 पीआरवी कर रहीं पेट्रोलिंग
मथुरा में सावन माह में महादेव का जलाभिषेक लेकर आने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस की तैयारियां जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगी हैं। अलीगढ़ और भरतपुर बार्डर तक 85 सीसीटीवी कैमरों से मार्ग की निगरानी की जा रही है। 16 पीआरवी और चार थानों की मोबाइल टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। पुलिस के जवान अपनी अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर रविवार की रात से ही तैनात हो गए जो कि सुबह तक मुस्तैदी के साथ खड़े रहे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिले में अलीगढ़ और बुलंदशहर से भक्त ज्यादा कांवड़ लेकर आते हैं। इसलिए अलीगढ़ बार्डर के राया से लेकर भरतपुर के सौंख तक मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 16 पीआरवी की ड्यूटी लगाई है। मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर खड़ी रहेंगी। चार थानों की मोबाइल टीम अतिरिक्त पेट्रोलिंग करेगी। कुल मिलाकर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से पुख्ता कर लिया है। सीसीटीवी की निगरानी के लिए एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव को तथा पीआरपी का नोडल एसपी देहात सुरेश चंद रावत को बनाया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कावड़ मार्ग में पड़ने वाले सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि वह हमेशा अलर्ट रहें। छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लें, यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो मुख्यालय को तत्काल अवगत कराए। कांवड़ियों को और कांवड़ियों के कारण आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।