{"_id":"6a98ee9699b55066dd050a84","slug":"krishna-janmashtami-world-to-witness-lord-krishna-s-birth-live-from-the-original-sanctum-for-the-first-time-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2026: कंस के कारागार में जन्म लेंगे कान्हा, इस बार लाइव देखेगी दुनिया, मूल गर्भगृह से होगा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी 2026: कंस के कारागार में जन्म लेंगे कान्हा, इस बार लाइव देखेगी दुनिया, मूल गर्भगृह से होगा प्रसारण
Thu, 03 Sep 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:20 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह यानी कंस के कारागार से भगवान के जन्मोत्सव और अभिषेक का सीधा प्रसारण किया जाएगा। देश-दुनिया के श्रद्धालु घर बैठे इस दिव्य दृश्य को देख सकेंगे, जबकि मंदिर परिसर और बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
मूल गर्भगृह से होगा प्रसारण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरली मनोहर कान्हा जब कंस के कारागार में जन्म लेंगे तो पहली बार पूरी दुनिया यह दिव्य दृश्य देखेगी। इस जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित मूल गर्भगृह (कारागार) से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान इस अलौकिक पल का सीधा प्रसारण करने जा रहा है। पहली बार सीधे गर्भगृह से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं उनके अभिषेक की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253 वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। मान्यता है कि मथुरा में मामा कंस के कारागार में उनका जन्म हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में यह कारागार है जहां जन्माष्टमी के अवसर पर चार प्रमुख स्थानों पर भगवान का अभिषेक कराया जाता है। केशव देव मंदिर में भगवान कृष्ण लंबे और घुंघराले केशों वाले मनमोहक रूप में दर्शन देते हैं। योगमाया मंदिर में कान्हा देवी स्वरूप में विराजमान रहते हैं। मुख्य जन्मस्थान श्री गर्भगृह (कारागार) में बाल-गोपाल अपने सबसे प्यारे लड्डू गोपाल रूप में विराजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके अलावा भागवत भवन में भगवान कृष्ण के पूर्ण पुरुषोत्तम रूप का पूजन एवं अभिषेक होता है। अब तक केवल श्रीभागवत भवन से ही लाइव प्रसारण होता रहा है। कान्हा के जन्म को देखने का भाव मन में लिए करोड़ों श्रद्धालु घर बैठे टीवी स्क्रीन पर इसका प्रसारण देखते हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दुनिया भर में बढ़ते श्रद्धालुओं के अनूठे प्रेम को देखते हुए इस बार श्री गर्भगृह का लाइव प्रसारण कराने का फैसला लिया गया है।
संस्थान श्री गर्भगृह में अत्याधुनिक कैमरे लगाकर डिजिटल प्रसारण की व्यवस्था करेगा। अन्य समाचार चैनलों को जोड़कर इसके प्रसारण की अनुमति दी जाएगी। परिसर तथा बाहर जगह-जगह बड़ी एलईडी स्क्रीनें भी लगाई जाएंगी। इससे मंदिर में आने वाले या बाहर भी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।