फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tej Pratap Yadav arrived in Barsana in mathura Immersed in devotion to Krishna

मथुरा: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद

Wed, 02 Sep 2026 10:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 02 Sep 2026 10:11 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज की यात्रा पर हैं। उन्होंने बरसाना में माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav arrived in Barsana in mathura Immersed in devotion to Krishna
तेज प्रताप यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज में कृष्ण भक्ति में लीन हैं। बुधवार को वह बरसाना पहुंचे। यहां माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप में पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


तेज प्रताप यादव का मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ाव पहले से रहा है। वह समय-समय पर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते रहे हैं। आध्यात्मिक अंदाज और भक्ति से जुड़े उनके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। बरसाना पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक कीर्तन में मौजूद रहे। चार सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व भी तेज प्रताप यादव ब्रजधाम में ही मनाएंगे। इन दिनों वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कृष्ण भक्ति में समय बिता रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed