{"_id":"6a9edcf599ed89a3a90729c4","slug":"video-students-showcase-prowess-in-thang-ta-competition-win-eight-medals-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थांगता प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, जीते आठ पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थांगता प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम, जीते आठ पदक
भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय थांगता प्रतियोगिता में बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर-सोंख रोड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। पहली बार थांगता प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचीं विद्यालय की आठ छात्राओं ने अपने खेल कौशल और आत्मविश्वास का शानदार परिचय देते हुए दो स्वर्ण और छह रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनुष्का और हिमांशी का विद्यालय खेल महासंघ में चयन हुआ है। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में विद्यालय की अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में यशस्वी ने फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में विद्यालय की गौरवी, अदिति और शिखा ने दमदार प्रदर्शन किया। तीनों खिलाड़ियों ने अपने मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देते हुए फाइनल तक पहुंचकर रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय के शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। अंडर-19 वर्ग में हिमांशी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं सौम्या और दीपिका ने फाइनल तक पहुंचकर रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रकार विद्यालय की सभी आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और छह रजत समेत कुल आठ पदक जीतना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि रही। स्वर्ण पदक विजेता अनुष्का और हिमांशी ने विद्यालय खेल महासंघ की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। विद्यालय के अध्यक्ष नागेंद्र मोहन मित्तल, प्रबंधक सोनल अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्यों और कार्यवाहक प्रधानाचार्य लतेश कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षक महेंद्र सिंह को बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।