{"_id":"69ea3a8c259ab0e44207d8de","slug":"video-sakshi-secures-fifth-position-in-the-up-board-high-school-examination-results-in-mathura-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Board 10th Result: मोबाइल से दूरी और 10 घंटे पढ़ाई, मथुरा में साक्षी ने 93.83% के साथ हासिल किया पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board 10th Result: मोबाइल से दूरी और 10 घंटे पढ़ाई, मथुरा में साक्षी ने 93.83% के साथ हासिल किया पांचवां स्थान
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में मथुरा के राया कस्बा निवासी साक्षी अग्रवाल ने 93.83 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता की जानकारी होते ही परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल इंटर कालेज की छात्रा साक्षी अग्रवाल पुत्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। उन्होंने बताया कि वह टीचर बनना चाहती हैं। साक्षी की सफलता की जानकारी होते ही काॅलेज अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, समाजसेवी भूपेश अग्रवाल आदि मिठाई और फूल माला के साथ छात्रा के घर पहुंचे। साक्षी का स्वागत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी। इस मौके पर रवि कुमार श्रीवास्तव, तरुण पाराशर आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।