फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two-Kilometre Traffic Jam Disrupts Raksha Bandhan Travel Between Awarni and Narhauli, Mathura UP

कहां है यातायात पुलिस?: बलदेव में रक्षाबंधन पर दो किमी लंबा जाम, नरहौली तक थमे पहिए; घंटों फंसीं बहनें

Fri, 28 Aug 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारों में राहगीर घंटों फंसे रहे। गर्मी और उमस के बीच महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। भाइयों के घर और मायके जा रहीं बहनों को भी जाम में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
 

विज्ञापन
Two-Kilometre Traffic Jam Disrupts Raksha Bandhan Travel Between Awarni and Narhauli, Mathura UP
कहां है यातायात पुलिस? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव में रक्षाबंधन पर्व पर अवैरनी चौराहा से नरहौली चौराहा पर एक बार फिर भीषण जाम की चपेट में आ गया। अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे तक करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी व उमस के बीच जाम में फंसी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। बहनों को मायके व भाइयों के घर पहुंचने के लिए जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


 

रक्षाबंधन के चलते सुबह से मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व  लोग आवागमन कर रहे थे, अवैरनी चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। देखते ही देखते चौराहे से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई, लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। जाम के कारण कई राहगीर काफी देर तक सड़क पर परेशान होते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है त्योहारों और विशेष पर्वों पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे पर हर वर्ष जाम की स्थिति बनती है, इसके बावजूद स्थायी यातायात व्यवस्था नहीं हो सकी है। रक्षाबंधन त्योहार पर भीषण जाम ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

 
विज्ञापन

सपा नेता बादल राज बंसल ने कहा रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग परिवार व रिश्तेदारों से मिलने के लिए आवागमन करते हैं। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को पहले से विशेष तैयारी करनी चाहिए। अवैरनी चौराहे पर लंबे समय तक हर वर्ष जाम लगा रहना बेहद चिंताजनक है। जाम में फंसे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर चौराहे पर स्थायी यातायात व्यवस्था, पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती व भीड़भाड़ के समय प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए।
 

बादल राज बंसल ने प्रशासन से मांग की भविष्य में त्योहारों पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था की जाए, आम जनता व श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसकर परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed