{"_id":"6a9ac00423df08ab14058580","slug":"video-sadhus-and-saints-throng-mathura-on-shri-krishna-janmashtami-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तंतूरे की तान, कृष्ण भक्ति में डूबे संत; भजन सुन श्रद्धालु भी हो गए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तंतूरे की तान, कृष्ण भक्ति में डूबे संत; भजन सुन श्रद्धालु भी हो गए मंत्रमुग्ध
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा की नगरी मथुरा में चारों ओर भक्ति और उल्लास का माहौल है। शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर में इस विशेष आयोजन को खास बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर छोटे-बड़े मंच सजाए गए हैं, जहां स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकार भजन, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बांधे हुए हैं। इसी बीच बड़ी संख्या में मथुरा पहुंचे साधु-संत भी अपने-अपने अंदाज में कान्हा की आराधना कर रहे हैं। भूतेश्वर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में श्रद्धालुओं के बीच बुंदेलखंड से आए एक संत ने अपने पारंपरिक तंतूरे की मधुर तान पर भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। तंतूरे की खिंची हुई तारों से निकली स्वर लहरियों के बीच संत के भजनों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। ललितपुर जनपद के ग्राम रोड़ा स्थित रविदास मंदिर से आए संत प्रकाश महाराज ने बताया कि वह संत रविदास अखाड़े से जुड़े हैं। पिछले करीब 25 वर्षों से वह पारंपरिक तंतूरे के साथ भजन गाकर भगवान की आराधना कर रहे हैं। जन्माष्टमी पर वह हर वर्ष करीब 15 से 20 श्रद्धालुओं के साथ मथुरा आते हैं। उनका कहना है कि कान्हा की जन्मभूमि पर आकर तंतूरे की तान के साथ भजन गाने का अलग ही आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।