{"_id":"6a9b06fdd70ddb889e06a4f2","slug":"video-remand-rejected-for-failure-to-state-grounds-of-arrest-accused-granted-bail-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गिरफ्तारी का कारण न बताने पर रिमांड खारिज, आरोपी को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गिरफ्तारी का कारण न बताने पर रिमांड खारिज, आरोपी को जमानत
अदालत में विवेचक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आधार और कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। इस पर प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 मो. साजिद ने पुलिस का रिमांड प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। साथ ही विवेचक आलोक कुमार (उप निरीक्षक) से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना शाहगंज में मुरली विहार कॉलोनी निवासी सनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी को 2 सितंबर को अदालत में पेश किया। विवेचक ने 15 दिन की रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर विवेचना आगे बढ़ाने की मांग की। आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में आपत्ति दाखिल करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के समय और अदालत में पेश करने से पहले आरोपी को गिरफ्तारी का कारण एवं आधार मौखिक अथवा लिखित रूप में नहीं बताया गया। गिरफ्तारी मेमो में भी गिरफ्तारी के आधार का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। विवेचक ने कारण गिरफ्तारी नामक प्रपत्र में केवल यह अंकित किया कि मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कोई विशिष्ट कारण दर्ज नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि कारण और आधार लिखित रूप से नहीं बताना प्रथम दृष्टया अवैधानिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।