{"_id":"6a96bd3ae49c3484f4059aea","slug":"video-preparations-for-sri-krishna-janmashtami-and-shri-dauji-maharaj-are-in-full-swing-in-baldev-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलदेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्री दाऊजी महाराज की तैयारियां तेज
मथुरा के बलदेव में रक्षाबंधन पर्व के बाद ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 5 सितंबर को नंदोत्सव व 17 सितंबर को श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा पुजारी व बंटी पुजारी ने बताया श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 को मध्य रात्रि में विशेष अभिषेक व श्रृंगार दर्शन होंगे। श्री दाऊजी महाराज हीरा, जवाहरात, पन्ना व माणिक जड़ित आभूषण धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। गूंजा, लड्डू, मठरी का विशेष भोग लगाया जाएगा। 5 सितंबर को नंदोत्सव पर मंदिर को आम केले के पत्तों से सजाया जाएगा। नारियल, फल व मेवा प्रसाद स्वरूप लुटाया जाएगा , नारियल पाने के लिए मल्ल युद्ध का प्रदर्शन होगा। लाला की छीछी में हल्दी, केसर, दही, माखन घी मिश्रित प्रसाद लुटाया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद श्रीकृष्ण के बड़े भ्राता श्री दाऊजी महाराज का 17 सितंबर को जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। सुबह विशेष अभिषेक, श्रृंगार दर्शन, श्री बलभद्र सहस्त्र नाम पाठ, हवन-यज्ञ होगा। नफीरी वादन के साथ मंदिर सजाया जाएगा। दोपहर में नंदोत्सव में नारियल फल मेवा आदि प्रसाद स्वरूप लुटाया जायेगा जिसे पाने के लिए मल्ल विद्या का प्रदर्शन होगा। शाम को विभिन्न झांकियों के साथ शोभायात्रा निकलेगी, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।