{"_id":"6ac699d6e8ec65feb500076d","slug":"video-police-stopped-congress-members-from-going-to-delhi-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे
मथुरा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस की तैनाती के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ उनके घर पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी पहुंचे और वार्ता के दौरान कार्यालय में मौजूद रहे। पार्टी ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उनकी घेराबंदी की गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उनके घर चौकी इंचार्ज पहुंचे और दिल्ली जाने से रोक दिया गया। उनके घर पर रात-दिन एक-एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रवीण ठाकुर, दुर्गेश बघेल और हर्ष चौरसिया के घर पर भी पुलिस तैनात की गई है। श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि सरकार डरी हुई और परेशान है, इसलिए कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अहिंसा के रास्ते पर रहकर अपनी आवाज उठाएंगे और डरेंगे नहीं। मांट से सपा प्रत्याशी संजय लाठर के चुनाव लड़ने की संभावना पर श्याम ने कहा कि यह अनर्गल बातें हैं। उन्होंने अब तक चुनाव लड़ने की बात ही नहीं कही है। इस दौरान राजन पाठक, रूपा लवानिया, सतेंद्र सिंह परिहार, हिमांशु शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, नीशू यादव, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।