{"_id":"6af87528810ac79da9011d14","slug":"video-pandit-jawaharlal-nehru-birth-anniversary-observed-in-mathura-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंडित नेहरू की मनाई जयंती, देश के औद्योगिक और वैज्ञानिक विकास में योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पंडित नेहरू की मनाई जयंती, देश के औद्योगिक और वैज्ञानिक विकास में योगदान को किया याद
अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति ने जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शनिवार को जवाहर नर्सरी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के अध्यक्ष कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के वास्तविक निर्माता थे। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश के औद्योगिक और वैज्ञानिक विकास की नींव रखी। बांध, भारी उद्योग, तकनीकी एवं मेडिकल संस्थानों की स्थापना के साथ मिश्रित और सार्वजनिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की अवधारणा को आगे बढ़ाया। संसदीय लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत आधार दिया। कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा एड. ने कहा कि नेहरू ने देश को एकजुट करने और औद्योगिक संस्थानों की स्थापना से देश को आधुनिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देश के इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला भी उन्हें अपना रोल मॉडल मानते थे। संचालन कांग्रेस के जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस दौरान सुशील सागर एड., पीसीसी सदस्य लता चौहान, महेश चौबे, सरदार सिंह एड., योगेश सिसोदिया, नीरज निषाद एड., योगेंद्र सिंह, हीरालाल, दिलशाद सिद्दकी, मोनू बघेल, सुरेश शर्मा आदि ने नेहरू के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।