{"_id":"6ae9cc4cae598d1d770fc7f2","slug":"video-overcoming-struggles-the-flag-was-hoisted-in-japan-the-first-asian-medal-for-the-district-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संघर्षों को मात देकर जापान में फहराया परचम, जिले के लिए है पहला एशियाई मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संघर्षों को मात देकर जापान में फहराया परचम, जिले के लिए है पहला एशियाई मेडल
मथुरा। जापान के नागोया शहर में आयोजित पैरा एशियाई गेम्स में मथुरा के लाल पैरा एथलीट राम रतन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने एथलेटिक्स स्पर्धा की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता की F-51 कैटेगरी में 10.35 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। जिले की छाता तहसील के नरी गांव निवासी राम रतन का जापान से वापसी पर कई जगह जोरदार स्वागत हुआ। राम रतन ने बताया कि उनका यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वर्ष 2017 में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद वह शारीरिक रूप से लाचार हो गए थे। एक समय ऐसा भी आया जब वे पूरी तरह बिस्तर पर आ गए और उन्हें अपनों का सहारा लेना पड़ा। तमाम मानसिक और शारीरिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2019 में पैरा स्पोर्ट्स से जुड़ने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत शुरू की। उन्होंने बताया कि यह मथुरा जिले के इतिहास में पहला मौका है जब किसी पैरा एथलीट ने एशियाई स्तर पर मेडल हासिल किया है। राम रतन की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि यदि हौसला बुलंद हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।