Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Dinesh Falahari stated Virat Kohli did not accept five crore rupees he would sit premanand feet and apologize
{"_id":"6ac7a4052763241e4b0b8995","slug":"video-dinesh-falahari-stated-virat-kohli-did-not-accept-five-crore-rupees-he-would-sit-premanand-feet-and-apologize-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया राग, बोले- संत प्रेमानंद कहें विराट ने नहीं लिए पैसे तो चरणों में बैठक मांगूंगा माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया राग, बोले- संत प्रेमानंद कहें विराट ने नहीं लिए पैसे तो चरणों में बैठक मांगूंगा माफी
संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में विराट कोहली के आने को लेकर पांच करोड़ रुपये लिए जाने का आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि प्रेमानंद महाराज स्वयं कह दें कि विराट कोहली ने कोई पैसा नहीं लिया तो वह उनके चरणों में बैठकर माफी मांगेंगे। बृहस्पतिवार को उनका यह बयान क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से उनके आरोप को निराधार बताने के बाद आया है। दिनेश फलाहारी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रेमानंद महाराज कभी झूठ नहीं बोलते हैं। प्रेमानंद महाराज परम ज्ञानी और राधारानी के उपासक हैं। ऐसे में यदि वह स्वयं यह स्पष्ट कर दें कि विराट कोहली ने कोई धन नहीं लिया है तो वह अपनी बात वापस लेते हुए माफी मांगेंगे। फलाहारी ने अपने बयान में दावा किया कि विराट कोहली को बाद में महसूस हुआ कि जिस तरीके से वह यहां आए, वह उचित नहीं था। इसके बाद उन्होंने कई गुना धन वापस किया था। दिनेश फलाहारी ने यह भी दावा किया कि प्रेमानंद महाराज के यहां चलने वाला भंडारा विराट कोहली की ओर से संचालित हो रहा है। हालांकि, फलाहारी ने विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज की प्रशंसा भी की। कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं है, बल्कि वह चाहते हैं कि इस मामले में स्वयं प्रेमानंद महाराज स्थिति स्पष्ट करें। हालांकि दोनों पक्षों के बयानों को लेकर मामला गरमा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।