{"_id":"6a2440d9ecac41a3ae09ddce","slug":"video-crowd-of-devotees-surges-in-barsana-during-purushottam-maas-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुरुषोत्तम मास में बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुरुषोत्तम मास में बरसाना में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
पुरुषोत्तम मास में बरसाना धाम में उमड़ रही आस्था अब व्यवस्थाओं पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को श्रीजी मंदिर में दर्शन के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए जब निकास द्वार पर श्रद्धालुओं का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया। भीड़ इतनी अधिक हो गई कि निकास मार्ग पर श्रद्धालु एक-दूसरे से सट गए और आगे बढ़ने की होड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। काफी देर तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे बाहर निकालने में जुटे रहे। भीड़ के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। मंदिर परिसर में कई बार श्रद्धालुओं को रोककर निकासी कराई गई, तब जाकर व्यवस्था कुछ संभल सकी।वहीं परिक्रमा मार्ग पर भी आस्था का ऐसा दृश्य दिखाई दिया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। कोई दंडोती परिक्रमा करते हुए राधारानी के दरबार की ओर बढ़ रहा था तो कोई घुटनों के बल परिक्रमा पूरी करता नजर आया। तपती सड़क और उमस के बीच भी भक्तों की आस्था जरा भी कमजोर नहीं पड़ी।परिक्रमा मार्ग पर लगातार मानव श्रृंखला बनती रही। श्रद्धालु एक के पीछे एक दंडोती करते हुए आगे बढ़ते रहे और पूरा मार्ग राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा। आस्था का यह मंजर ऐसा था कि व्यवस्थाएं पीछे छूट गईं और श्रद्धालुओं का समर्पण सबसे आगे दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।