{"_id":"6aeda5006cf2956a1709db75","slug":"video-video-saltanapara-ma-catha-ka-aabhashhanae-ltana-ka-aarapa-ma-tha-garafatara-palsa-na-850-lkha-ka-gahana-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्तानपुर में चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने 8.50 लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्तानपुर में चांदी के आभूषण लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार, पुलिस ने 8.50 लाख के गहने
सुल्तानपुर। चांदी के थोक व्यापारी से लूट के मामले में धनपतगंज पुलिस और एसओजी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से करीब 8.50 लाख रुपए कीमत के 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, तमंचा और कारतूस मिले हैं।
4 नवंबर 2026 को हिमांचल मिश्रा अपने साथी लल्लन गिरि के साथ बाइक से चांदी के आभूषण बेचने जा रहे थे। बटपरवा टीकर मोड़ के पास बाइक सवार दो लोगों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तमंचे की बट से हिमांचल के सिर पर वार किया और आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस मामले में धनपतगंज थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि लल्लन गिरि और राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली में काम के दौरान मिले सुरजीत सिंह संधू उर्फ चाचा, निवासी पंजाब, के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लल्लन ने 4 नवंबर को हिमांचल के आने का रास्ता और समय सुरजीत को बताया। इसके बाद सुरजीत अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौके पर पहुंचा और लूट की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्लन गिरि पुत्र श्रीराम गिरि और राधेश्याम वर्मा पुत्र शिवराम के रूप में हुई है। दोनों ग्राम सेवरा, थाना धनपतगंज के निवासी हैं।
पुलिस ने 4 किलो 252 ग्राम चांदी के आभूषण, चार लिफाफों में चांदी के नोट और दो राधा श्रृंगार बरामद किए हैं। इनके अलावा एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, हिमांचल का पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस को मारुति इंटरप्राइजेज की बिल बुक और टैक्स इनवॉइस भी मिले हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, कांस्टेबल आकाश मौर्य और कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल थे। एसपी ने टीम को 25,000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।