{"_id":"6aedacc093a85bda1909f18f","slug":"video-one-way-traffic-will-continue-on-vyapar-kendra-and-galleria-road-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर जारी रहेगा वन-वे ट्रैफिक, जानें कब तक लागू रहेगी मौजूदा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर जारी रहेगा वन-वे ट्रैफिक, जानें कब तक लागू रहेगी मौजूदा व्यवस्था
व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर पहले की तरह वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था जारी रहेगी। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण शुरू होने तक यातायात इसी व्यवस्था के तहत संचालित होगा। निर्माण शुरू होने के बाद जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से नया ट्रैफिक प्लान तैयार करेंगे। हरियाणा सरकार के शहरी विकास प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की 14वीं बैठक हुई। इसमें जीएमडीए और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू करने की योजना है। निर्माण के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्ट करने और सड़कें बंद करने की जरूरत पड़ सकती है। डीएस ढेसी ने निर्देश दिए कि निर्माण शुरू होने तक व्यापार केंद्र और गलेरिया रोड पर मौजूदा वन-वे व्यवस्था जारी रखी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।