{"_id":"6aeda927b0c7b20f4103c663","slug":"video-markets-see-a-windfall-during-diwali-business-estimated-to-exceed-10-crore-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बाजारों में जमकर बरसी धनवर्षा, 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बाजारों में जमकर बरसी धनवर्षा, 10 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान
चरखी दादरी। त्योहार के अवसर पर शहर के बाजारों में सुबह से शाम तक जमकर धनवर्षा हुई। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, गारमेंट्स, मिठाई, रियल एस्टेट, वाहन और सजावटी सामान सहित लगभग सभी बाजारों में रौनक देखने को मिली। दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।त्योहारी खरीदारी के चलते दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। लोगों ने अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार घरेलू सामान, कपड़े, मिठाइयां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दोपहिया व चारपहिया वाहन और सजावट का सामान खरीदा। वहीं, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने से बाजार में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। मार्केट व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार शहर में एक ही दिन में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर जाम के हालात बने रहे। कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।