Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
Villagers of Fardpur are grappling with the problem of waterlogging. Diseases are spreading in the village due to the water stagnation.
{"_id":"6aac2af18ccd2c1c5706ddaa","slug":"video-villagers-of-fardpur-are-grappling-with-the-problem-of-waterlogging-diseases-are-spreading-in-the-village-due-to-the-water-stagnation-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, फैल रही बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, फैल रही बीमारियां
मैनपुरी के विकासखंड सुल्तानगंज के गांव फर्दपुर के ग्रामीण जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्य सड़क से गांव के अन्दर जाने वाली गली तक में जगह-जगह जलभराव की समस्या है। जिससे ग्रमीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण छोटे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए ब्लॉक के कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र दिए, जिसका किसी किसी भी कर्मचारी द्वारा अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीण लख्मीचंद का कहना है गांव में जलभराव की समस्या से बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिसमें गांव के कई लोग बीमार हो चुके हैं। गांव में अभी तक ना तो मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया और ना ही गांव की गलियों की साफ सफाई करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।