{"_id":"6a9d4d463444fd76fa0d4ce2","slug":"video-technician-at-mainpuri-district-hospital-pathology-department-lacks-adequate-equipment-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी जिला अस्पताल का ऐसा हाल, पैथोलाॅजी में टेक्नीशियन के पास नहीं पर्याप्त उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी जिला अस्पताल का ऐसा हाल, पैथोलाॅजी में टेक्नीशियन के पास नहीं पर्याप्त उपकरण
मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम की डोर कमजोर पड़ती जा रही है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में इलास्टिक बेल्ट की जगह पर कैथेटर (पेशाब नली ) का प्रयोग किया जा रहा है। मरीजों संख्या बढ़ने पर यहां तीमारदार से हाथ पकड़वाकर भी मरीजों को खून जांच के लिए नमूने के रूप में निकाला जा रहा है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। यहां की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 150 से 200 मरीजों की जांच कराई जाती है। यहां मौजूद लैब टेक्नीशियन के पास पर्याप्त उपकरण भी नहीं है। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जांच के लिए मरीज का खून निकालने के लिए पेशाब नली का प्रयोग किया जा रहा है। यहां मौजूद स्टाफ को विभाग की ओर से कैथेटर नली दे दी गई हैं। जब कोई मरीज यहां उपचार के लिए आता है तो उसकी बांह में इलास्टिक बेल्ट की जगह पर पेशाब नली बांधी जाती है। यही नहीं जब जांच कक्ष में मरीजों की संख्या अधिक बढ़ती है तो तीमारदार से ही कह दिया जाता है कि इनकी बांह पकड़ लो। जिस मरीज के साथ तीमारदार नहीं होता है परेशान मरीज को अपने एक हाथ से खून देना होता है और दूसरे हाथ से अपना हाथ पकड़ना पड़ता है। जिला अस्पताल की यह व्यवस्था कहीं-न-कहीं सिस्टम पर सवाल उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।