फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Kitchen waste works wonders Bio CNG and compost produced.

Mainpuri News: रसोई का वेस्ट करेगा कमाल, बायो सीएनजी और खाद होगी तैयार

Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kitchen waste works wonders Bio CNG and compost produced.
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन

मैनपुरी। रसोई में बचने वाला खाना बायो सीएनजी और जैविक खाद बनाने के काम में आएगा। नगर पालिका ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। साल के अंत तक संयंत्र (प्लांट) शुरू करने की तैयारी है।
नगर पालिका प्रशासन का प्रयास है कि शहर के लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ नगर पालिका की आय भी बढ़ाई जाए। इसी उद्देश्य के तहत डेढ़ साल पहले नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह का कार्य शुरू किया गया है। नगर पालिका में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार शहर में प्रतिदिन 55 से 65 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जिसमें 35 से 45 मीट्रिक टन गीला कूड़ा होता है। घरों से निकलने वाले वेस्ट सब्जियां, फल आदि से बायो सीएनजी और जैविक खाद तैयार होगी। अब यही वेस्ट नगर पालिका के लिए कचरा नहीं बल्कि आमदनी का रास्ता तैयार करेगी। इससे हर साल लाखों रुपये की आमदनी हो सकेगी।
विज्ञापन

---
प्रतिदिन 1000 लीटर तैयार होगी बायो सीएनजी
संयंत्र स्थापित होने से बायो सीएनजी के अलावा ठोस और तरल जैविक खाद भी बनेगी। इसके लिए संयंत्र की क्षमता और उत्पादन को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। प्लांट से रोजाना लगभग 1000 लीटर बायो सीएनजी मिलने के साथ ही 50 टन जैविक खाद और इतनी ही तरल जैविक खाद भी तैयार की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा प्लांट
ट्रांसपोर्ट नगर में बायो सीएनजी प्लांट लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। यहां कचरा निस्तारण केंद्र का संचालन हो रहा है। नगर पालिका प्रशासन इसी जगह पर बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

---
शासन और प्रशासन के सहयोग से बायो सीएनजी प्लांट स्थापित करने की तैयारी है। शहर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाने का काम डेढ़ साल पहले ही शुरू कर दिया गया है। प्लांट जल्द ही स्थापित होगा। इससे नगर पालिका की आय बढ़ेगी और कूड़े के सही निस्तारण से शहर भी साफ नजर आएगा।
बुद्धि प्रकाश, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed