{"_id":"6a9daf4553f602beab0ff8da","slug":"car-collides-with-tractor-trolley-woman-dies-mainpuri-news-c-25-agr1004-1152539-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, महिला की मौत
विज्ञापन
सिंभावली (हापुड़)। नेशनल हाईवे 09 पर बैठ मोड़ चौकी के ऊपर बने फ्लाईओवर पर रविवार को ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय बीना देवी निवासी बरेली की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और कार चालक को मामूली चोट आई है।
पुलिस के अनुसार कार में चालक अमित निवासी गांव गढ़ी छतरी, थाना ओरछा, जनपद मैनपुरी के अलावा बरेली निवासी बीना देवी (59) पत्नी अमरनाथ और उनकी बेटी सौम्या सवार थीं। कार एनएच 09 के फ्लाईओवर से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार बीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। बीना देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी बेटी सौम्या और कार चालक अमित मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराई जा रही है। घायल का उपचार कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।