{"_id":"6a9daec289b9f9bccb0497cf","slug":"hand-painted-floral-dresses-have-become-the-top-choice-for-women-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-166149-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: हैंड पेंटेड फ्लोरल ड्रेस बनी महिलाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: हैंड पेंटेड फ्लोरल ड्रेस बनी महिलाओं की पहली पसंद
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बाजारों में डिजाइनर सूट और ड्रेस की नई वैरायटी की मांग बढ़ गई है। महिलाओं और युवतियों को हैंड पेंटेड फ्लोरल डिजाइनर ड्रेस पसंद आ रही हैं। कॉटन और लिनेन कपड़ों पर हाथ से बनाई गई फूलों की आकर्षक डिजाइन बाजार में लोगों का ध्यान खींच रही है।
शहर के सदर बाजार, बजाजा बाजार, स्टेशन रोड, यादव मार्केट, कृष्णा टॉकीज रोड और घंटाघर चौक स्थित कपड़ों की दुकानों पर डिजाइनर सूट और ड्रेस की कई नई रेंज उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग रंगों और डिजाइन के फ्लोरल सूट महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। हल्के और आरामदायक कपड़ों के साथ हाथ से बनी फूलों की डिजाइन इन ड्रेस की खासियत बताई जा रही है। यादव मार्केट के दुकानदार दीपक गुप्ता ने बताया कि महिलाओं और युवतियों की पसंद को देखते हुए डिजाइनर सूट की कई वैरायटी मंगाई गई हैं। वर्तमान में हैंड पेंटेड फ्लोरल डिजाइनर ड्रेस की मांग सबसे अधिक है। इनकी कीमत 950 से शुरू होकर 2500 रुपये तक है।