{"_id":"6b0182af869bdbf2a20af408","slug":"video-rojgar-sevak-submit-memorandum-regarding-pending-demands-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लंबित मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने साैंपा ज्ञापन, विधानसभा घेराव की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लंबित मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने साैंपा ज्ञापन, विधानसभा घेराव की दी चेतावनी
मैनपुरी के बेवर में शनिवार को खंड विकास कार्यालय पर रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। रोजगार सेवकों ने आगामी 23 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के बहिष्कार की घोषणा कर तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल सिंह बैस ने बताया कि रोजगार सेवकों के मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ, भुगतान व अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान हेतु संगठन निरंतर प्रयासरत है। एक सप्ताह पूर्व संगठन की मांगों को लेकर हुई वार्ता के संबंध में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर आगामी विशेष रोजगार सृजन सप्ताह का बहिष्कार कर रोजगार सेवक विरोध दर्ज कराएंगे। शनिवार को उक्त आशय का ज्ञापन बीडीओ बेवर को सौंपा गया। रोजगार सेवक 24 हजार रुपए प्रति माह मानदेय, कैशलेस चिकित्सा समेत अन्य मांगे कर रहे हैं। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि 27 नवंबर से जिला मुख्यालय पर और तीन दिसंबर से प्रदेश के हजारों रोजगार सेवकों द्वारा विधानसभा लखनऊ का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल सिंह, मनोज चौहान, राजपाल, अवनीश यादव, जितेंद्र कुमार, दीपू कुमार, धर्मेंद्र, सतेंद्र, रजनीश, धर्मवीर, रवि, अनिल कुमार, राजेश कुमार, अमित कुमार, दीप चंद्र, सुधीर, विमलेंद्र आदि रोजगार सेवक शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।