{"_id":"694be46181fb1d1a4704f17e","slug":"video-protests-against-prime-minister-of-bangladesh-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में बुधवार को मैनपुरी के बेवर में विश्व हिंदू परिषद के सहयोगी संगठन बजरंग दल की युवा ईकाई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर के सदर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टीचर कॉलोनी पर इकट्ठे हुए कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर जीटी रोड होते हुए सदर चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ पांडेय, सुशील कुमार, बंटी चौहान, चेयरमैन सरितकांत भाटिया, श्यामलाल शर्मा, सुनील गुप्ता, गांधी दुबे, राजीव मोदी, कमलेश रघुवंशी आदि मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।