{"_id":"692af785f77dfd58d302a7c9","slug":"video-unique-protest-pensioners-took-to-the-streets-banging-empty-bowls-and-spoons-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनोखा प्रदर्शन: खाली कटोरी व चम्मच बजाते हुए सड़कों पर उतरे पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा प्रदर्शन: खाली कटोरी व चम्मच बजाते हुए सड़कों पर उतरे पेंशनर्स
आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल किए जाने, राशिकरण की कटौती 11 वर्ष किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले के पेंशनरों ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वावधान में पदाधिकारियों व सदस्यों ने कचहरी से तहसील तक खाली कटोरी चम्मच बजाते हुए सड़क पर मौन जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम शिवध्यान पांडेय को सौंपकर निराकरण कराए जाने की मांग की।
संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री बीके तिवारी के नेतृत्व में दो सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने प्रदर्शन किया। महामंत्री ने कहा कि जब देश के उपराष्ट्रपति समेत जनप्रतिनिधि की चार-चार पेंशन समय-समय पर बढ़ाई जाती रहती है तो सरकारी सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन को आठवें वेतन आयोग की शर्तों से गायब किया जाना, सरकार की पेंशन बंद करने की साजिश है। अध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए पेंशन कोई खैरात नहीं है।
उन्होंने पेंशनरों का 18 महीने का डीए के भुगतान के साथ डिजिटल परिचय पत्र, अध्यक्ष और महामंत्री का सचिवालय पास, चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का समय से निस्तारण, दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस व्यवस्था में सभी शिक्षकों को शामिल किए जाने आदि मांगे पूरी किए जाने की मांग की। इस मौके पर शिवकुमार त्रिपाठी, अरविंद खरे, रामशरण त्रिपाठी, ईश्वरी प्रसाद तिवारी, कालका प्रसाद गुप्ता, ओपी सिंह आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।