{"_id":"676ac8fd8db75c42200e9bbd","slug":"video-of-assault-goes-viral-case-registered-against-four-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138951-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट का वीडियो वायरल, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट का वीडियो वायरल, चार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:59 PM IST
Link Copied
चौक बाजार। आपसी रंजिश में मनरेगा पार्क में बैठे किशाेर को कुछ मनचलों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर चौक थाने की पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के कामता बुजुर्ग निवासी मुस्ताक चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर निवासी अपने मामा अख्तर के घर रहकर पढ़ाई करता है। मंगलवार को वह चौक थाना क्षेत्र के मठिया स्थित मनरेगा पार्क में बैठा था। उसी दौरान चार लोग उसके पास गए और उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घायल हालत में वह अपने मामा के पास पहुंचा। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज के अनुसार, आरोपी राहुल यादव निवासी सिहुली परसा, अजीम अख्तर निवासी परसौनी, राजन विश्वकर्मा निवासी खोस्टा के सहित चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।