{"_id":"6ab2edfe1c36d6dfa3013929","slug":"gorakhpur-won-the-kabaddi-mahasangram-by-defeating-imilia-by-19-points-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185636-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर ने इमिलिया को 19 अंकों से हराकर जीता कबड्डी महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर ने इमिलिया को 19 अंकों से हराकर जीता कबड्डी महासंग्राम
विज्ञापन
18 टीमों के बीच हुआ मुकाबला, देर रात तक मैदान में डटे रहे खेल प्रेमी
सदर विकास खंड के भिसवा में कबड्डी महासंग्राम का हुआ आयोजन
भिटौली। सदर विकास खंड के भिसवा में आयोजित दिन-रात कबड्डी महासंग्राम का सोमवार देर रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। गोरखपुर ने इमिलिया की टीम को 19 अंकों से हराकर खिताब जीत लिया।
सुबह से शुरू हुई प्रतियोगिता में देर रात तक कबड्डी के रोमांचक मुकाबले चलते रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मैदान के आसपास मौजूद सैकड़ों दर्शक तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद गोरखपुर और इमिलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया।
शुरुआत से ही गोरखपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। बेहतरीन रेड और मजबूत डिफेंस के सामने इमिलिया की टीम दबाव में नजर आई। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 अंक अर्जित किए। इसके मुकाबले इमिलिया की टीम 16 अंक ही बना सकी। गोरखपुर ने 19 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर कबड्डी महासंग्राम का खिताब अपने नाम कर लिया। अंतिम सीटी बजते ही गोरखपुर के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका महराजगंज अध्यक्ष के प्रतिनिधि निर्मेश मंगल ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। भाजपा नेता डॉ. अवध किशोर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, ग्राम प्रधान जय गोविंद गुप्ता, नूर आलम, एकरार खान, मुन्ना, हलीम समेत अन्य मौजूद रहे।