फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Seven teams, including Noida, Benipur, and Surya Inter College, secured a spot in the next round.

Maharajganj News: नोएडा, बेनीपुर और सूर्या इंटर कॉलेज समेत सात टीमों ने अगले दौर में बनाई जगह

Wed, 23 Sep 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Seven teams, including Noida, Benipur, and Surya Inter College, secured a spot in the next round.
अड्डा बाजार। बनवाटारी में जारी तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दिनभर में कुल 14 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इस दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए सात टीमों ने जीत दर्ज कर अगले मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की की। नोएडा, बेनीपुर और सूर्या पब्लिक इंटर कॉलेज की टीमों के मुकाबले खासे रोमांचक रहे। मैच का उद्घाटन राकेश विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया।
आयोजक समिति के संतोष मिश्र ने बताया कि पहले मुकाबले में आईएच इंटर कॉलेज और बेनीपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। बेनीपुर की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 38 अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। आईएच इंटर कॉलेज की टीम 22 अंक ही जुटा सकी।
विज्ञापन

इसके बाद केवटलिया हलचलपुर और नोएडा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि नोएडा की टीम ने शुरुआती बढ़त को अंत तक बरकरार रखते हुए 43 अंक हासिल किए और जीत दर्ज की। हलचलपुर की टीम 23 अंक पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में सूर्या इंटर कॉलेज और प्रकाश इंटर कॉलेज की टीमें भिड़ीं। सूर्या इंटर कॉलेज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 44 अंक हासिल किए और मुकाबला जीत लिया। प्रकाश इंटर कॉलेज की टीम 33 अंक ही बना सकी। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मैदान के आसपास दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed