फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   "Ramkatori" to offer a taste of sweetness to guests at the international trade show.

Maharajganj News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेहमानों को मिठास बांटेगी ''रामकटोरी''

Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
"Ramkatori" to offer a taste of sweetness to guests at the international trade show.
महराजगंज जनपद से ओडीओसी में शामिल है राम कटोरी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर लगेगा इंटरनेशनल ट्रेड शो
महराजगंज। एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) में जगह बनाने वाली राम कटोरी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मेहमानों को अपने स्वाद व मिठास से मुरीद बनाएगी। ग्रेटर नोएडा के इस विशिष्ट आयोजन में उद्योग विभाग ने महराजगंज जनपद के लिए राम कटोरी के स्टाल का इंतजाम किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में 25-29 सितंबर 2026 के बीच होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण में एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत जनपद से मिठौरा की राम कटोरी बनाने वाली दुकान के सुदेश को प्रतिभाग के लिए भेजा गया है। यूपीआईटीएस में पहली बार जिलों से संबंधित व्यंजनों को स्टॉल लगाकर प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेड शो में भेजे गए सुदेश ने बताया कि ट्रेड शो में स्टाल पर पैक्ड राम कटोरी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। साथ ही पांच पीस राम कटोरी महज पांच मिनट में सामने तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा। राम कटोरी को लाइव श्रेणी का हिस्सा बनने का मौका दिया गया है। वैश्विक स्तरीय इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग की तरफ से मुफ्त में स्टाल लगाए जाने का मंच मिलने से सुदेश उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जनपद से राम कटोरी मिठाई का स्टाल लगाने के लिए जिले के मिठौरा निवासी सुदेश को भेजा गया है। सुदेश को मालभाड़ा व तीन एसी टिकट विभाग की ओर से दिया गया है। ट्रेड शो में स्टाल लगाने का शुल्क का निर्वहन विभाग करेगा।
-नीरज सिंह, उपायुक्त उद्योग, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed