{"_id":"677fbcf3d66ac7467a053adc","slug":"superintendent-and-pharmacist-crying-over-salary-warning-to-ward-boy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140156-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधीक्षक और फार्मासिस्ट का रोका वेतन, वार्ड ब्वॉय को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधीक्षक और फार्मासिस्ट का रोका वेतन, वार्ड ब्वॉय को चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:30 PM IST
Link Copied
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बृहस्पतिवार को दो सामुदायिक और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक और एक फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले, जबकि सीएचसी देर से खुलने की मरीजों ने शिकायत की। उन्होंने अधीक्षक का एक माह का वेतन और फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं सीएचसी गेट देर से खोलने पर वार्ड ब्वाॅय को चेतावनी पत्र जारी किया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सीएचसी रतनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराए अनुपस्थित रहे। अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए अधीक्षक का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने सीएचसी नौतनवा का औचक निरीक्षण किया। जहां पर डॉ. अमित गौतम मौजूद मिले। वहीं मरीजों ने शिकायत किया कि अस्पताल आएं दिन देर से खुलता है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए वार्ड ब्वॉय महेंद्र कुमार को चेतावनी पत्र जारी किया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। जहां पर सात जनवरी को फार्मासिस्ट राकेश वर्मा अनुपस्थित थे, जिस पर उन्होंने फटकार लगाई और एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा का निरीक्षण किया। जहां पर डॉ. सुरेंद्र कुमार और फार्मासिस्ट सुरेंद्र दूबे उपस्थित मिले। इसके अलावा उन्होंने राजकीय महिला चिकित्सालय नौतनवा का निरीक्षण किया। जहां पर डॉ. शेफाली और जमीला उपस्थित मिली। उन्होंने जानकारी प्राप्त किया कितने प्रसव अब तक हुआ है। महिला चिकित्सकों की ओर से सटीक जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।