{"_id":"6b0667b8662952dba4089641","slug":"video-seth-ghat-illuminated-by-125000-lamps-in-lakhimpur-kheri-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: सवा लाख दीपों से जगमगाया सेठ घाट, देव दीपावली पर आरती से गूंजा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: सवा लाख दीपों से जगमगाया सेठ घाट, देव दीपावली पर आरती से गूंजा परिसर
Mukesh Kumar
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:14 AM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में आापन माटी छठ पूजा समिति की ओर से मंगलवार को सेठ घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। सवा लाख दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों की झिलमिलाहट, फूलों की सजावट और गंगा आरती की गूंज ने घाट पर मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया। आयोजन के संयोजक मृगांक उपाध्याय, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और सदर विधायक योगेश वर्मा के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया गया। संकटा देवी आरती समिति और संस्कृत विद्यालयों के बटुकों ने विधिवत आरती की। इसके बाद हुई शानदार आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया।
उधर खीरी टाउन स्थित वर्ष 1568 में स्थापित ऐतिहासिक श्री ठाकुरद्वारा पक्का ताल परिसर में मंगलवार को देव दीपावली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 'आध्यात्म की ओर' संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर में 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों से बनाई गई आकर्षक धार्मिक आकृतियों ने मंदिर परिसर को रोशन कर दिया। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संस्था की संस्थापक रूपाली शेखर ने कहा कि आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। सह-संस्थापक रति शेखर ने भी संस्कारों के संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान रचना शेखर, निधि टंडन, सीमा अग्रवाल, पूनम मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।