Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the electoral roll, some have incorrect names, while others have errors in their photographs.

Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में किसी का नाम गलत तो किसी के फोटो में गड़बड़ी

Mon, 30 Nov 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the electoral roll, some have incorrect names, while others have errors in their photographs.
मोहल्ला मिश्राना के बूथ पर मतदाता पहचान-पत्र लेने पहुंचे युवा। संवाद
लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन्न बूथों पर कैंप लगाए गए। बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची देखने पहुंचे। इस दौरान किसी मतदाता का नाम दो जगह दर्ज मिला तो किसी की फोटो में गड़बड़ी सामने आई। कई लोगों ने मतदाता सूची में स्पष्ट फोटो लगवाने और अन्य त्रुटियों को दूर कराने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मिश्राना स्थित प्राथमिक विद्यालय और श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज सहित विभिन्न बूथों पर मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। लोगों ने सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांचे। इस दौरान नाम व अन्य विवरणों में त्रुटि मिलने पर संबंधित मतदाताओं ने फाॅर्म संख्या-8 भरकर सुधार के लिए आवेदन किया। नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए फाॅर्म संख्या-6 भरवाया गया। बूथों पर पूर्व अभियान के दौरान पंजीकृत नए मतदाताओं के पहचानपत्र भी वितरित किए गए। अभियान के तहत मतदाताओं को सूची में दर्ज अपनी जानकारी जांचने और गलतियों को समय रहते ठीक कराने का अवसर मिला। नौरंगाबाद में अरशद अली ने बताया कि उनकी मां का नाम गलत है। मां का नाम हुस्न बनो है, जबकि लिस्ट में हुस्न लिखा है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की जन्मतिथि पूरी नहीं लिखी है। पत्नी की जन्मतिथि 18, जुलाई 1998 है, जबकि पहचान पत्र में सिर्फ 1998 लिखा है। इधर, मिश्राना के प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर काफी लोग संशोधन के लिए पहुंचे। साथ ही यहां पर पूर्व में बनाए गए पहचानपत्रों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो- 13
मतदाता सूची में उनकी पत्नी का दो जगह नाम है। एक जगह तो सब ठीक है, लेकिन दूसरी जगह फोटो भी किसी दूसरे व्यक्ति का लगा। अतिरिक्त नाम हटवाने को कई बार आवेदन किया, लेकिन नहीं हटा।
-गजेंद्र सिंह, शिक्षिक, मोहल्ला मिश्राना
--------------
फोटो- 14
एसआईआर के दौरान 250 से अधिक फाॅर्म लेखपाल के माध्यम से कहीं गिर गए थे। ऐसे में संशोधन व अन्य कार्य नहीं हो सके। इसकी वजह से यहां पर इस बूथ पर सबसे ज्यादा दिक्कते हैं।
-अमित मिश्रा, मोहल्ला मिश्राना
--------
वर्जन
मतदाता सूची में जो भी खामियां हैं, उनको दुरुस्त कराने के फॉर्म-8 भरे जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची देखें। सूची में जो गड़बड़ी मिल रही है, उसके लिए फाॅर्म भरे। जहां भी सुधार नहीं हो पा रहा, उसको दिखवाते हैं।
-बृजेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम
------------------------------

संपूर्णानगर में बने 108 नए मतदाता
संपूर्णानगर। विधानसभा मतदाता पुनरीक्षण महाअभियान के तहत क्षेत्र के बूथ केंद्रों पर आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में कुल 108 नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरे गए। शनिवार और रविवार को थाना क्षेत्र के सभी कंपोजिट एवं प्राथमिक विद्यालयों में बनाए गए बूथ केंद्रों पर बीएलओ अपनी-अपनी भाग संख्या की मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ पहुंचकर नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया।
बाहरी निवासियों के कारण गड़बड़ाया ईपी रेशियो

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और एक मतदाता-एक स्थान योजना के तहत यहां ईपी रेशियो में बड़ी समस्या सामने आ रही है। दरअसल आस-पास के गांवों व अन्य जनपदों से आकर नौकरी, व्यापार और खेती करने वाले कई लोग संपूर्णानगर में रह रहे हैं। चूंकि इनकी गिनती स्थानीय जनसंख्या में हो रही है, लेकिन इन्होंने अपना वोट अपने मूल निवास स्थान पर ही बनवा रखा है, इसलिए यहां का ईपी रेशियो कम दिख रहा है।

मोहल्ला मिश्राना के बूथ पर मतदाता पहचान-पत्र लेने पहुंचे युवा। संवाद

मोहल्ला मिश्राना के बूथ पर मतदाता पहचान-पत्र लेने पहुंचे युवा। संवाद

मोहल्ला मिश्राना के बूथ पर मतदाता पहचान-पत्र लेने पहुंचे युवा। संवाद

मोहल्ला मिश्राना के बूथ पर मतदाता पहचान-पत्र लेने पहुंचे युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed