{"_id":"6a9039aaf3ed089ef3073de8","slug":"video-lakhimpur-kheri-festive-buzz-in-the-market-ahead-of-raksha-bandhan-crowds-throng-sweet-and-rakhi-shops-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर बाजार में बढ़ी रौनक मिठाई-राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर बाजार में बढ़ी रौनक मिठाई-राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
लखीमपुर खीरी में रक्षाबंधन पर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिठाई, राखी और गिफ्ट की दुकानों पर बृहस्पतिवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। मेन रोड, संकटा देवी, गोला रोड, खीरी रोड और डीसी रोड सहित शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने राखियों और मिठाइयों की दुकानें सजा रखी हैं। शहर में छोटी-बड़ी सभी मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई। मिठाई कारोबारी दिलीप गुप्ता, देवेश गुप्ता, घनश्याम, छोटे, आफ़ताब ने बताया कि के अनुसार बाजार में मिठाइयों की कीमत करीब 260 रुपये से लेकर 1400 रुपये प्रति किलो तक है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार मिठाइयों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही भाइयों के लिए गिफ्ट की भी खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा सेंवईं की भी भी बिक्री हो रही है। शुक्रवार को रक्षाबंधन होने के कारण बृहस्पतिवार को राखियों की खरीदारी के लिए सबसे अधिक भीड़ रही। मेन रोड पर सजी राखी की दुकानों पर महिलाएं और युवतियां अपनी पसंद की राखियां खरीदती नजर आईं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए रंग-बिरंगी और अलग-अलग डिजाइनों की राखियां सजा रखी हैं। दुकानदार नितिन, राकेश भोजवाल, संतोष शाह, जितेंद्र, दीपक, रमेश ने बताया कि आखिरी दिन है बिक्री का इस लिए भीड़ भाड़ अधिक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।