फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In Tharu villages, the villagers were asked about the reality of the schemes, not the officers

Lakhimpur Kheri News: थारू गांवों में अफसरों से नहीं, ग्रामीणों से पूछी योजनाओं की हकीकत

Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
In Tharu villages, the villagers were asked about the reality of the schemes, not the officers
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार के विशेष निगरानीकर्ता आर. हेमंत कुमार अफसरों के साथ बैठक
लखीमपुर। थारू जनजाति क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत सरकार के विशेष निगरानीकर्ता आर. हेमंत कुमार चंदनचौकी पहुंचे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनजातीय उत्थान की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ग्रामीणों से सीधे ली। उनके साथ स्टेट कोऑर्डिनेटर जनजाति विकास यूके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र वाले जिलों के भ्रमण की शुरुआत खीरी से हुई है। मंगलवार सुबह जिले में पहुंचे आर. हेमंत कुमार ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में वन, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रोबेशन और एकीकृत जनजाति विकास परियोजना के अधिकारियों से थारू क्षेत्र के गांवों, जनसंख्या और संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद वह चंदनचौकी परियोजना क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। यहां ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ मिलने, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा स्थानीय समस्याओं के बारे में सीधे फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से भी मौके की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट कोऑर्डिनेटर जनजाति विकास यूके सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में भ्रमण में शामिल किया गया है। दोनों अधिकारी खीरी के बाद बहराइच, सोनभद्र और बलरामपुर के जनजातीय क्षेत्रों का भी भ्रमण करेंगे। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed